प्रियंका चोपड़ा ने ऋचा चड्ढा और अली फज़ल को उनकी बेटी के लिए प्यारे तोहफे भेजे
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फज़ल को उनकी एक महीने की बेटी के लिए बहुत ही प्यारे तोहफे भेजे। उनकी बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ था। प्रियंका ने इस मौके पर खास तौर पर उनकी बेटी के लिए के कपड़े, खिलौने और एक बड़ा गुब्बारा भेजा।
ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर प्रियंका के भेजे गए उपहारों का वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया कि प्रियंका ने एक प्यारा टेडी बियर, रंग-बिरंगे कपड़े और एक बड़ा गुब्बारा भेजा है। गुब्बारे पर लिखा था, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी।” इसके साथ एक कार्ड भी था जिसमें ‘चोपड़ा और जोनास परिवार’ की ओर से शुभकामनाएं थीं।
https://www.instagram.com/therichachadha/
ऋचा ने इस प्यारे इशारे के लिए प्रियंका को धन्यवाद देते हुए लिखा, “प्रियंका चोपड़ा, आपके इस खूबसूरत तोहफे के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! यह सचमुच बहुत प्यारा है…” उन्होंने वीडियो में ‘गर्ल मॉम्स’ हैशटैग भी जोड़ा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भी एक प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास है जिनकी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
ऋचा और अली हाल ही में माता-पिता बने हैं और अपनी बेटी के जन्म को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी बेटी का जन्म 16 जुलाई 2024 को हुआ। उन्होंने इस खुशखबरी को अपने फैंस और अपने परिवार के साथ शेयर किया था।
credit:richa chadha
ऋचा और अली की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। उन्होंने सितंबर 2022 में अपनी शादी की घोषणा की और अक्टूबर में लखनऊ में शादी कर ली। रिचा चड्ढा आखरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाजार में देखा गया था।
arya@newztab